हिंदी साहित्य निकेतन देश का ऐसा विशिष्ट संस्थान है, जो हिंदी शोध की दिशा में
विशेष रूप से सक्रिय है। इस संस्थान ने अभी तक हिंदी में संपन्न शोध की पूरी
सूचनाएँ लगभग 3000 पृष्ठों के पाँच खंडों में प्रकाशित की है।
हिंदी साहित्य निकेतन ने अपनी स्वर्णजयंती के अवसर पर प्रकाशित शोध प्रबंधों पर
हिंदी साहित्य निकेतन शोध पुरस्कार’ देने की घोषणा की है।

नियम एवं शर्तें-
1-इस वर्ष पुरस्कार की राशि 25000 रुपए होगी।
2-पुरस्कार हेतु पिछले तीन वर्षों में (2009 तथा बाद के) प्रकाशित शोध-प्रबंध स्वीकार्य होंगे।
3-शोध-प्रबंधों की तीन प्रतियाँ (निर्मूल्य) पंजीकृत डाक से भेजनी होंगी।
4-पुरस्कार का निर्णय विद्वानों की एक समिति द्वारा किया जाएगा।
5-प्रविष्टि भेजते समय किसी भी पुस्तक पर अपना विवरण न लिखेंन ही हस्ताक्षर करे।
6-अलग से ए-4 साइज़ के काग़ज़ पर अपना विस्तृत परिचय भेजें तथा उस पर अपना रंगीन चित्र अवश्य चिपकाएँ।
7-प्रविष्टि भेजने की अंतिम तिथि 20 जनवरी 2012 है।
8-निर्णायक मंडल द्वारा किया गया निर्णय अंतिम तथा सभी को स्वीकार्य होगा।
9-समस्त प्रविष्टियाँ निम्न पते पर प्रेषित की जाएँ-
हिंदी साहित्य निकेतन
16 साहित्य विहार
बिजनौर (उ.प्र.) 246701
 
Top