प्रेस वार्ता के दौरान डॉ मिथिलेश दीक्षित, डॉ रवीन्द्र प्रभात एवं डॉ राम बहादुर मिश्र 
‘‘परिकल्पना‘‘ द्वारा अंतरराष्ट्रीय स्तर पर हिंदी और हिंदी-संस्कृति को प्रतिष्ठित करने के लिए विगत एक दशक से सक्रिय है। इसके अंतर्गत संस्था द्वारा प्रत्येक छमाही में क्रमशः ‘‘अंतरराष्ट्रीय ब्लॉगोत्सव‘‘ एवं ‘‘अंतरराष्ट्रीय हिन्दी उत्सव‘‘ का आयोजन किया जाता रहा है। संस्था द्वारा यह आयोजन विगत एक दशक में भारत की राजधानी दिल्ली, सांस्कृतिक राजधानी लखनऊ, नेपाल की राजधानी काठमाण्डू, भूटान की राजधानी थिंपु और सांस्कृ तिक राजधानी पारो, श्रीलंका की राजधानी कोलंबो और सांस्कृतिक राजधानी कैंडी, थाईलैंड की राजधानी बैंकॉक और सांस्कृतिक राजधानी पटाया, न्यूजीलैंड की राजधानी ऑकलैंड और सांस्कृतिक राजधानी हेमिल्टन, सिंगापूर, मलेशिया की राजधानी क्वालांपुर और सांस्कृतिक राजधानी जोहोर बहरू, इन्डोनेशिया की राजधानी जकार्ता और सांस्कृतिक राजधानी बाली, मॉरीशस की राजधानी पोर्ट लुई तथा वियतनाम और कंबोडिया के कई शहरों यथा हो ची मिन्ह सिटी, कैन थो, चाउ डॉक, नोम पेनह और सिम रीप में क्रमशः ‘‘अंतरराष्ट्रीय ब्लॉगोत्सव‘‘ एवं ‘‘अंतरराष्ट्रीय हिन्दी उत्सव‘‘ का आयोजन किया जा चुका है और इस अवसर पर विश्व के लगभग 600 हिन्दी सेवियों को ‘‘परिकल्पना सम्मान‘‘ से नवाजा जा चुका है।

उल्लेखनीय है, कि संस्था का पिछला हिन्दी उत्सव वियतनाम और कंबोडिया के कई शहरों यथा हो ची मिन्ह सिटी, कैन थो, चाउ डॉक, नोम पेनह और सिम रीप में विगत 26 मई से 02 जून तक आयोजित हुआ था,  जिसके अंतर्गत हिन्दी, अवधी, भोजपुरी सहित कई भारतीय भाषाओं के ख्यातिलब्ध कलाकारों द्वारा सांस्कृतिक प्रस्तुतियाँ, पुस्तक लोकार्पण, कला प्रदर्शनी, कवि सम्मेलन, सम्मान समारोह आदि आयोजित हुये। 

संस्था द्वारा किए जा रहे प्रयासों और पहलों के अनुक्रम में आगामी आगामी 08 सितंबर 2019 से 13 सितंबर 2019 को नेपाल की राजधानी काठमाण्डौ एवं पोखरा मे अंतरराष्ट्रीय हिन्दी उत्सव का आयोजन किया गया है। 
यात्रा की शुरुआत 08 सितंबर 2019 को दिल्ली के इन्दिरा गांधी एयरपोर्ट से सुबह 7 बजे काठमाण्डौ के लिए होगी। इस दौरान हम अनेकानेक गतिविधियों मे हिस्सा लेने के साथ साथ काठमाण्डौ एवं पोखरा मे अनेक दर्शनीय स्थलों का दीदार भी करेंगे। यह पूरी यात्रा छः दिनों की होगी। काठमाण्डौ से दिल्ली फ्लाइट से 13 सितंबर 2019 को वापसी होगी।   

प्रतिभागिता हेतु संपर्क करें-
मोबाइल नंबर- 9415272608 एवं 6307607007
ईमेल-ravindra.prabhat@gmail.com
एवं parikalpnaa00@gmail.com

0 टिप्पणियाँ:

 
Top